देवली स्थित बाबा मंडी में रविवार को आदिवासी समाज के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।
मीना कर्मचारी संगठन देवली के अध्यक्ष रवि कुमार मीणा ने बताया कि आदिवासी भारत भूमि के मूल वासी है उनकी सामाजिक, सांस्कृतिक धरोहर तथा जल जंगल जमीन के अधिकारों की रक्षा अति आवश्यक है। इस मौके पर सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा, रमेश चंद मीणा, पूर्व आईएएस के आर कमलेश,बजरंग लाल मीणा, अंबेडकर विचार मंच देवली के अध्यक्ष पांचू मीणा, दयाल राम मीणा, शिवराज मीणा, यादराम मीणा,मनराज मीणा, डॉ धनराज मीणा, डॉ. प्रहलाद मीणा आदि ने आदिवासी समाज के बारे में प्रकाश डाला कार्यक्रम में आदिवासी समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
आदिवासी समाज ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया










