संत शिरोमणि रवि दास महाराज की 650 वी जयंती के अवसर पर समरसता अभियान के अतर्गत कलश वंदन यात्रा रविवार को देवली पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वी जयंती के अवसर पर पूरे देश में कलश यात्रा निकाली जा रही है जिसमें उनके जीवनी को दर्शाया गया है ओर समाज में उनके योगदान को प्रसारित किया जा रहा है। इस अवसर पर मोहन बच्चेतियां, मोहन ठागरिया, नवल चतुर्वेदी ने जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में शिवजी राम प्रतिहार, पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी, अजय सिंह, राजकुमारी सेन, योगेंद्र सिंह, सुमित गौतम, प्रकाश चंदेल, अशोक मंडल, रामप्रसाद वाल्मीकि सहित कई कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रवि दास कलश वंदन यात्रा का स्वागत किया










