देवली के पटेल नगर स्थित 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में 19 अगस्त को मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर भव्य निर्वाण लाडू महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि यह मांगलिक कार्यक्रम परम पूज्य 108 मुनि वैराग्य सागर महाराज एवं मुनि सुप्रभ सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित होगा। कार्यक्रमानुसार प्रातः 8 बजे से संगीतमय आराधना के साथ भगवान पार्श्वनाथ के चरणों में निर्वाण लाडू समर्पित किया जाएगा।
मोक्ष सप्तमी महोत्सव कल, मुनि संघ के सानिध्य में चढ़ेगा निर्वाण लाडू










