देवली के राजकीय महाविद्यालय एवं विद्यालय में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज आम चुनाव 2026 के मध्य नजर मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान रंगोली पोस्टर मानव श्रृंखला अधिकारी आयोजन किया गया।
राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा ने बताया कि जागरूक मतदाता ही अपने मत का सही सदुपयोग करके देश को नई दिशा दे सकता है।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्वीप योजनान्तर्गत मानव श्रृंखला का निर्माण कर मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी चुनावों में अधिक से अधिक मतदान के लिए आमजन को प्रेरित करना था। इस मानव श्रृंखला में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने वोट दो का संदेश देकर लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित किया।
स्वीप के तहत मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश










