Ajay AryaAjay Arya 19-Aug-2026
(302 View)

कृषि विभाग ने 80 बैग नीम कोटेड यूरिया को किया सीज़, 2 आरोपी गिरफ्तार 

कृषि विभाग ने 80 बैग नीम कोटेड यूरिया को किया सीज़, 2 आरोपी गिरफ्तार 

अवैध यूरिया से भरी हुई पिकअप जिसमें 80 बैग नीम कोटेड यूरिया को सीज़ कर उर्वरक को जीएसएस मेहंदवास को सुपर्द कर पिकअप गाड़ी को मेहंदवास थाने को सुपुर्द किया।
टोंक डीएसटी टीम ने गत रात्रि में मेहंदवास टोल टैक्स के पास से गाड़ी को पकड़ कर संदेह के आधार पर मेहंदवास थाने में खड़ी करवाई थी। जिस पर संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार टोंक को उक्त सूचना प्राप्त होने पर अलसुबह उर्वरक निरीक्षकों की टीम मेहंदवास थाने भेजकर अवैध उर्वरक से भरी हुई पिकअप एवं उर्वरक पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निरीक्षकों की टीम ने उक्त पिकअप गाड़ी के चालक आरोपी नंदसिंह नरुका एवं मोनू बैरागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर जब्त किए गए यूरिया के 80 कट्टो को मेहंदवास जीएसएस में सुरक्षित रखवाया गया एवं पिकअप गाड़ी को थाने में सुपुर्द किया गया। उर्वरक निरीक्षक की टीम में कृषि अधिकारी डॉ मुकेश गैना एवं कृषि अधिकारी किरण कुमारी मीणा, सहायक कृषि अधिकारी मेहंदवास बुद्धि प्रकाश बैरवा, कृषि पर्यवेक्षक मेहंदवास महेंद्र चौधरी, जीएसएस व्यवस्थापक रामसहाय माली मौके पर मौजूद रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel