Ajay AryaAjay Arya 19-Aug-2026
(141 View)

विद्युत पोल क्षतिग्रस्त : बिजली विभाग की लापरवाही, जनता पर पड़ सकती है भारी 

विद्युत पोल क्षतिग्रस्त : बिजली विभाग की लापरवाही, जनता पर पड़ सकती है भारी 

देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम में बिजली पोल नीचे से पूरा जर्जर अवस्था में टूट चुका है। विद्युत विभाग की लापरवाही से अब कभी भी हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि मस्जिद के पीछे वाले रास्ते में 11 केवी की लाइन निकल रही है जहां पर एक बिजली का पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त जर्जर अवस्था में है। सीमेंट हट कर लोहे के सरिया नजर आने लग गए हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में पहले भी अवगत करा दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है और न हीं नया पोल लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि 11 के वी का पोल पूरी तरह बंबूलों से जकड़ा हुआ है जहां पर कभी ग्रामीण या जानवर करंट की चपेट में आ सकते हैं जिससे करंट का बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों की मांग है कि उक्त पोल शीघ्र बदला जाए ताकि हादसा होने से बच सके अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel