Ajay AryaAjay Arya 19-Aug-2026
(92 View)

केंद्रीय विद्यालय के 4 विद्यार्थियों ने हीरक पंख परीक्षा शिविर में लहराया परचम

केंद्रीय विद्यालय के 4 विद्यार्थियों ने हीरक पंख परीक्षा शिविर में लहराया परचम

देवली के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राथमिक विभाग के कब एवं बुलबुल वर्ग के चार विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय चित्तौड़गढ़ में आयोजित तीन दिवसीय चतुर्थ चरण एवं हीरक पंख परीक्षण शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न परीक्षणों में निर्धारित मानदंडों को सफलतापूर्वक पूरा कर चतुर्थ चरण हीरक पंख का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। इस उपलब्धि के बाद चारों विद्यार्थियों का गोल्डन एरो के लिए पंजीकरण किया जाएगा।
प्राचार्य नवरतन मित्तल ने बताया कि विद्यालय में ध्रुव साहू, हिरल गुप्ता, प्रत्युषा तिवारी एवं शिवी मीना को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्काउट मास्टर साबू लाल मीणा एवं मुख्य अध्यापक धर्मराज मीणा उपस्थित रहे। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों के प्रशिक्षण में अनुरक्षिका, दीप्ति गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel