Ajay AryaAjay Arya 22-Aug-2026
(113 View)

राजकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा विषय पर कार्यशाला आयोजित

राजकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा विषय पर कार्यशाला आयोजित

देवली के राजकीय महाविद्यालय में नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो. पूरण मल वर्मा ने बताया कि मुख्य वक्ता पतंजलि योग युवराज कुमार प्रजापत ने प्राणायाम व सरल आसनों के माध्यम से तनाव-प्रबंधन, अवसाद से निपटने और नशा-रोकथाम के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने नशे के सामाजिक कारणों, युवाओं में बढ़ती प्रवृत्ति एवं इसमें परिवार व समुदाय की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। प्राचार्य ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य छात्रों के समग्र विकास का आधार है, इसलिए विद्यार्थी तनाव-मुक्त वातावरण में पढ़े और अपने लक्ष्य प्राप्त करें। कार्यशाला में नोडल प्रभारी निकिता वर्मा एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी व  दिनेश कुमार मीणा, सदस्य प्रियंका शर्मा का सहयोग रहा।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel