देवली के राजकीय महाविद्यालय में फिट इंडिया अभियान के तहत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस वर्ष समारोह खेलेगा भारत, जीतेगा भारत थीम और एक घंटा खेल के मैदान में के आह्वान के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद सभी विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और स्टाफ को नियमित खेल और फिट जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के खेल मैदान में रस्साकस्सी, बैडमिंटन, गोला फेंक, भाला फेंक और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. पूरण मल वर्मा के मार्गदर्शन तथा खेल प्रभारी राज कुमार सैनी, एनएसएस अधिकारी राम प्रसाद चौधरी और विनोद कुमार मीणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया










