श्री सांवरिया सेठ भक्त मंडल देवली के तत्वाधान में प्रथम डाक निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार डाक निशान यात्रा का प्रस्थान 31 अगस्त को प्रातः 8:15 बजे बावड़ी बालाजी देवली से होगा। यात्रा मंडफिया स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर के लिए रवाना होगी। यात्रा के दूसरे दिन 1 सितम्बर को श्री सांवरिया सेठ मंदिर मंडफिया में ध्वज अर्पण किया जाएगा। भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मंडल की प्रथम डाक निशान यात्रा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई है।
श्री सांवरिया सेठ की प्रथम डाक निशान यात्रा 31 अगस्त को रवाना होगी










