अंतरग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी टोंक के तत्वावधान में 20 वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व का आयोजन 27 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक अभिज्ञान महाविद्यालय टोंक में किया जाएगा।
बाल कला उत्सव के जिला संयोजक पुरुषोत्तम सोनी ने बताया कि इस बाल कला उत्सव में टोंक जिले के सभी निजी व राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे एवं अपनी-अपनी चित्रकला का कागज पर स्वतन्त्र चित्रण करेंगे। प्रतियोगिता दो समूहों मे आयोजित होगी, प्रथम समूह मे कक्षा 6 से 8 तक व द्वितीय समूह मे कक्षा 9 से 12 तक के नन्हे कलाकार भाग ले सकेंगे। अंतर्राष्ट्रीय कला पर्व के संयोजक डॉ. हनुमान सिंह राजावत ने बताया कि कला पर्व में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे तथा बाल कला उत्सव में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मैडल वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शैलेन्द्र शर्मा, महेश गुर्जर, उमेश साहू एवं श्रीमती शाइस्ता को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 सितम्बर है।
बाल कला उत्सव में बाल कलाकार कागज पर उकेरेंगे अपने भाव










