देवली उपखंड के आवाँ ग्राम में गुरुवार को जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी सचिव हरिमोहन शर्मा, जिला कलेक्टर टीना डाबी, जिला एसपी रोशन मीणा, देवली उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने पौधारोपण कर आमजन को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करना ही वन महोत्सव की वास्तविक सफलता है। कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान निवर्तमान सरपंच दिव्यांश भारद्वाज, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवली डॉ. मनीष लोधी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह एवं ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वन महोत्सव : पौधारोपण कर आमजन को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जागरूक किया










