देवली नगर पालिका चुनाव में तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 35 वार्डों में कुल 165 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।
शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए, जिसके बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड में चुनावी कार्यालय खोल रहे हैं तथा घर-घर जनसंपर्क में जुट गए हैं। कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय तो कई में सीधा हो गया है।
नगर पालिका चुनाव : 35 वार्ड में 165 प्रत्याशी आजमा रहे हैं भाग्य










