देवली के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मीना गार्गी राजू मंच के तहत किशोर किशोरी मेले का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा तथा तत्कालीन प्रधानाचार्य रतनपुरा नासिर एवं समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कराया जिसमें बच्चों ने चार्ट और मॉडल प्रस्तुत करके अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी।
राजकीय विद्यालय में किशोर किशोरी मेले का आयोजन










