देवली के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं के लिए किशोरावस्था शिक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्राचार्य ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक परिवर्तनों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था। कार्यशाला की मुख्य वक्ता किशोरावस्था शिक्षा विशेषज्ञ पारुल जैन ने हार्मोनल बदलाव, मासिक धर्म चक्र, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएँ स्वाति श्रीवास्तव, दीप्ति गुप्ता, मधु गोयल, कमलेश वैष्णव, ऋचा चौधरी, कृष्णांगी वैष्णव व मनीषा मीणा उपस्थित रही। कार्यशाला ज्ञानवर्धक रही।
केवी में किशोरावस्था शिक्षा पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित










