Ajay AryaAjay Arya 22-Oct-2026
(393 View)

डेढ़ करोड़ के अवैध पटाखे जप्त, आरोपी गिरफ्तार 

डेढ़ करोड़ के अवैध पटाखे जप्त, आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशानुसार डीएसटी टीम व देवली थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के दो गोदाम से बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न ब्रांडों के करीब एक करोड़ 50 लख रुपए कीमत के पटाखों से भरे हुए कार्टूनों को जप्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार देवली में रीको औद्योगिक क्षेत्र तथा पनवाड़ मोड़ स्थित दो गोदाम व एक दुकान में रखे गए अवैध पटाखों पर कार्यवाही की गई। आरोपी रोहित पुत्र राकेश जैन निवासी ज्योति कॉलोनी हनुमान नगर ने अपनी दुकान व किराए के गोदाम में अवैध पटाखों का भंडारण कर रखा था। पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ की कीमत के पटाखे जप्त कर लिए तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel