Ajay AryaAjay Arya 05-Sep-2026
(687 View)

शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस मनाया

शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस मनाया

देवली के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य ने बताया की इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलों का आयोजन किया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला में श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षक गुलअफशा, रामरतन कुमावत, मनोहर लाल कुमावत का प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह शक्तावत द्वारा माला पहना कर और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा की अध्यक्षता एवं टोंक डाईट के प्रधानाचार्य पीयूष कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों के तिलक लगाकर एवं कलम भेंट कर सम्मान किया गया। 
देवली पेंशनर समाज द्वारा समारोह आयोजित कर शिक्षकों का सम्मान किया गया। 
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel