Ajay AryaAjay Arya 06-Sep-2026
(675 View)

निदेशालय स्तर पर जारी तृतीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में अनियमितता से शिक्षकों में आक्रोश

निदेशालय स्तर पर जारी तृतीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में अनियमितता से शिक्षकों में आक्रोश

संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अजमेर द्वारा अजमेर संभाग में 1 अप्रैल 2022 की स्थिति में कार्यरत तृतीय वेतन श्रंखला अध्यापकों की वरिष्ठ अध्यापक पद पर प्रमोशन हेतु अस्थाई वरिष्ठता सूची जारी की गई जिसमें बड़े स्तर पर असमानता बरती गई।
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ टोंक के कार्यकारी जिला अध्यक्ष परशुराम जाट ने बताया कि वर्ष 2018 में अध्यापक लेवल 2 गणित विज्ञान की भर्ती के शिक्षकों  की अस्थाई वरिष्ठता सूची में अध्यापक लेवल 2 गणित विज्ञान विषय के भीलवाड़ा जिले के कम मेरिट क्रमांक के अभ्यर्थियों को भी अजमेर, नागौर एवं टोंक जिले के अध्यापक लेवल 2 गणित विज्ञान विषय के उच्च मेरिट वाले अभ्यर्थियों से वरिष्ठता में ऊपर रखा गया है जो कि न्याय संगत नहीं व इससे शिक्षकों गहरा असंतोष व्याप्त है। संगठन ने संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अजमेर की अपनी इस त्रुटि को सुधार कर न्याय संगत तरीके से  संशोधित वरिष्ठता सूची तैयार करने की माँग रखी है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel