परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान की झालावाड़ मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की उपाधि हासिल करने के बाद 3 वर्ष पूर्व नीट प्री पीजी परीक्षा के माध्यम से पटेल नगर देवली निवासी डॉक्टर शशांक जोशी पुत्र सत्येंद्र जोशी को ग्रांट मेडिकल कॉलेज एंड सर जे.जे.हॉस्पिटल मुंबई में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में प्रवेश मिला। गत दिनों संपन्न मुख्य परीक्षा में चिकित्सा महाविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त कर डॉक्टर शशांक जोशी ने यह सफलता प्राप्त की है। ग्रांट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज मुंबई देश का सर्वाधिक प्रतिष्ठित तथा देश का प्रथम चिकित्सा महाविद्यालय है जो कि सन् 1885 में स्थापित किया गया था। 3000 बेड़ का यह कॉलेज लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में स्थापित है तथा इसमें सालाना लगभग 15 लाख बाह्य परिचर्या मरीज का इलाज होता है। M.D.Transfusion Medicine, चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक शाखा है जिसमें बोन मैरो ट्रांसप्लांट, क्रॉस मेचिंग, ब्लड प्लाज्मा सेपरेशन, स्टेम सेल कलेक्शन तथा ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर),Trali TACO, थैलीसीमिया मेजर/माइनर जैसी घातक बीमारियों का विशेषज्ञ इलाज किया जाता है। डॉ.शशांक की इस उल्लेखनीय सफलता पर परिजनों इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
M.D. में तीसरा स्थान प्राप्त कर विशेषज्ञ चिकित्सक बने शशांक जोशी










