Ajay AryaAjay Arya 25-Oct-2026
(246 View)

देवली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

देवली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवली नगर द्वारा रविवार को शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। सुबह स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में टीन शेड, अटल उद्यान गौरव पथ पर एकत्रित हुए और घोष की थाप पर कदम से कदम मिलाते हुए नगर भ्रमण पर निकले। पथ संचलन का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। अनुशासित पंक्तियों में चल रहे स्वयंसेवकों को देखकर शहर में देशभक्ति और अनुशासन का माहौल बन गया। पथ संचलन टीन शेड से शुरू होकर जहाजपुर चुंगी नाका, पटवा बाजार, छतरी चौराहा, गणेश रोड, खटीक मोहल्ला, आनंद चौक, ममता सर्किल, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप, शीतला माता मंदिर एजेंसी एरिया और गौरव पथ होते हुए पुनः अटल उद्यान पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान संघ के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel