देवली में मानव संकल्प सेवा संस्थान के सौजन्य से सहयोग से बालिका आदर्श विद्या मंदिर में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं मल्टीस्पेशियलिटी चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
संस्थान महामंत्री अशोक कुमार दूबे ने बताया कि शिविर का उद्घाटन समाजसेवी तनसुख बैरवा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 212 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में कैंसर के डॉ. नैना अग्रवाल, न्यूरोलॉजी के डॉ. संपर्णा बोहीदार, मूत्र एवं किडनी के डॉ. अंकित जैन, जनरल मेडिसिन डॉ. यश आहूजा, ईएनटी के डॉ. धर्मराज मेहरा, हड्डी एवं जोड़ के डॉ. सरल, स्त्री एवं प्रसूति रोग डॉ. प्रीति यादव तथा दंत रोग डॉ. कशिश एवं डॉ. मानवी शर्मा ने सेवाएं दीं। शिविर में मरीजों की पेप स्मीयर, मैमोग्राफी एवं चेस्ट एक्स-रे सहित विभिन्न जांचें की गईं। इस अवसर पर मानव संकल्प सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, पूर्व आईएएस के.आर. कमलेश, लक्ष्मीकांत पारीक, राजेंद्र कुमार शर्मा, नेमकुमार सुराणा एवं डॉ. मुश्ताक अहमद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
निःशुल्क चिकित्सा एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का 212 मरीजों ने लिया लाभ










