देवली नगर पालिका चुनाव: भाजपा 17, निर्दलीय 10 और कांग्रेस 8 वार्डों में विजयी
35 वार्डों में 165 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, कई वार्डों में बेहद करीबी रहा मुकाबला; वार्ड 15 में सिर्फ 4 वोट से फैसला
देवली नगर पालिका आम चुनाव 2026 की मतगणना में जनता ने मिश्रित जनादेश दिया है। नगर पालिका के कुल 35 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी ने 17 वार्डों में जीत दर्ज कर सबसे बड़े दल के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने 8 वार्डों में जीत हासिल की, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 वार्ड अपने नाम किए।
रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की मतगणना परिणाम सूची के अनुसार 35 वार्डों में कुल 165 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना के दौरान सभी वार्डों में पड़े मतों और प्रत्याशियों को मिले मतों के आधार पर परिणाम घोषित किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 1 में भाजपा के गोविंद राम माली 381 मत प्राप्त कर विजयी रहे, निर्दलीय सुरेश 164 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे। वार्ड 2 में निर्दलीय हेमेंद्र सिंह 136 मतों के साथ विजयी रहे, कांग्रेस के अंकित चौधरी को 112 मत मिले। वार्ड 3 में भाजपा की सोना 204 मत लेकर विजयी रही, निर्दलीय सुगना देवी को 195 मत मिले। यहां मुकाबला महज 9 मतों का रहा। वार्ड 4 में निर्दलीय राज बहादुर 244 मत लेकर विजयी रहे, निर्दलीय सुरेन्द्र कुमार को 190 मत मिले। वार्ड 5 में निर्दलीय महेंद्र रेगर 206 मतों से विजयी हुए, निर्दलीय राजकुमार को 172 मत मिले। वार्ड 6 में निर्दलीय विनोद 176 मत लेकर विजयी रहे, निर्दलीय गुरूबचन को 125 मत मिले। वार्ड 7 में भाजपा के ललित तेजी ने 441 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, निर्दलीय राजेश को 265 मत मिले। वार्ड 8 में भाजपा की नीलू कुमारी जाट 432 मत लेकर विजयी रही, कांग्रेस की माफरोज बानो को 213 मत मिले। वार्ड 9 में भाजपा की कजोड़ी देवी 252 मतों के साथ विजयी रही, निर्दलीय सुगना देवी को 195 मत मिले। वार्ड 10 में निर्दलीय प्रेम देवी नायक 140 मत लेकर विजयी रही, निर्दलीय ज्योति को 123 मत मिले। यहां अंतर 17 मत रहा। वार्ड 11 में कांग्रेस के राजू ग्वाला 371 मत लेकर विजयी रहे, निर्दलीय संतोष को 109 मत मिले। वार्ड 12 में कांग्रेस के सौरभ जिंदल ने 407 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, भाजपा के संजय को 138 मत मिले। वार्ड 13 में भाजपा के विष्णु कुमार टेलर 240 मतों के साथ विजयी रहे, कांग्रेस के राहुल सुवालका को 105 मत मिले। वार्ड 14 में भाजपा के नेमी चन्द 189 मत लेकर विजयी रहे, निर्दलीय अशोक को 70 मत मिले। वार्ड 15 में भाजपा के कुलदीप चौधरी 210 मत लेकर विजयी रहे, कांग्रेस के गोपाल लाल टेलर को 206 मत मिले। यह चुनाव के सबसे करीबी मुकाबलों में रहा और जीत का अंतर महज 4 मत रहा। वार्ड 16 में भाजपा के विनोद कुमार साहू 273 मत लेकर विजयी हुए, कांग्रेस के विनोद को 134 मत मिले। वार्ड 17 में कांग्रेस की चन्द्रकान्ता 313 मत लेकर विजयी रही, भाजपा की निरमा को 269 मत मिले। अंतर 44 मत रहा। वार्ड 18 में निर्दलीय नीलू जैन 333 मत लेकर विजयी रही, भाजपा की अंजू शर्मा को 219 मत मिले। वार्ड 19 में भाजपा के रवि साहू 303 मतों के साथ विजयी रहे, निर्दलीय मुकेश को 271 मत मिले। अंतर 32 मत रहा। वार्ड 20 में कांग्रेस के अब्दुल शमी 298 मत लेकर विजयी रहे, भाजपा के सत्यनारायण तोषनीवाल को 224 मत मिले। वार्ड 21 में भाजपा की कविता जैन 197 मतों के साथ विजयी रही, कांग्रेस के प्रीतिपाल कौर को 97 मत मिले। वार्ड 22 में भाजपा के दिनेश जैन 175 मत लेकर विजयी रहे, कांग्रेस के राकेश कुमार जैन को 167 मत मिले। यहां जीत का अंतर केवल 8 मत रहा। वार्ड 23 में कांग्रेस के भीमराज 265 मत लेकर विजयी रह, भाजपा के शिव भगवान पाठक को 184 मत मिले। वार्ड 24 में कांग्रेस की श्यामा 154 मतों के साथ विजयी रही, भाजपा की कमलेष चौधरी को 128 मत मिले। वार्ड 25 में भाजपा के नीरज जैन 163 मत लेकर विजयी रहे, निर्दलीय राजू मिरासी को 148 मत मिले। अंतर 15 मत रहा। वार्ड 26 में भाजपा की सुनीता मिश्रा 301 मतों के साथ विजयी रही, कांग्रेस की कलावती जांगीड़ को 152 मत मिले। वार्ड 27 में कांग्रेस के रामनिवास मीणा ने 443 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की, भाजपा के धनराज मीणा को 184 मत मिले। वार्ड 28 में निर्दलीय सुमित्रा सेन 196 मत लेकर विजयी रही, कांग्रेस की साक्षी सिंह नरूका को 175 मत मिले। अंतर 21 मत रहा। वार्ड 29 में निर्दलीय मुकेश कुमार 186 मतों के साथ विजयी रह, निर्दलीय महेंद्र को 171 मत मिले। वार्ड 30 में भाजपा के विजय चौधरी 230 मत लेकर विजयी रहे, कांग्रेस के इरफान खान को 95 मत मिले। वार्ड 31 में कांग्रेस की रानी देवी 90 मत लेकर विजयी रही, निर्दलीय प्रेम को 61 मत मिले। वार्ड 32 में निर्दलीय बनवारी लाल बैरवा 259 मतों के साथ विजयी रह, भाजपा के लक्ष्मण धाकड़ को 178 मत मिले। वार्ड 33 में भाजपा के कृष्ण प्रताप सिंह नरूका 361 मत लेकर विजयी रहे, कांग्रेस के बबलू कुमार पांचाल को 75 मत मिले। वार्ड 34 में निर्दलीय कपिल मीणा ने सर्वाधिक 482 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, कांग्रेस के अशोक को 361 मत मिले। वार्ड 35 में भाजपा की ललता देवी 280 मतों के साथ विजयी रही, निर्दलीय टीना राठौर को 168 मत मिले।
कई वार्डों में रहा कांटे का मुकाबला
देवली नगर पालिका चुनाव में कई वार्डों में मुकाबला बेहद रोचक रहा। वार्ड 15 में भाजपा के कुलदीप चौधरी ने कांग्रेस के गोपाल लाल टेलर को केवल 4 मतों से हराया। वार्ड 22 में भाजपा के दिनेश जैन ने कांग्रेस के राकेश कुमार जैन को 8 मतों से मात दी। वार्ड 3 में भाजपा की सोना और निर्दलीय सुगना देवी के बीच अंतर 9 मत रहा। वार्ड 10 में निर्दलीय प्रेम देवी नायक ने ज्योति को 17 मतों, वार्ड 25 में भाजपा के नीरज जैन ने राजू मिरासी को 15 मतों और वार्ड 31 में कांग्रेस की रानी देवी ने निर्दलीय प्रेम को 29 मतों से पराजित किया।
देवली नगर पालिका के परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा सबसे अधिक वार्ड जीतने वाला दल बनी है, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशियों की 10 सीटों की मजबूत मौजूदगी भी नगर पालिका के आगामी राजनीतिक समीकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कांग्रेस ने भी 8 वार्डों में जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति कायम रखी है। अब सभी की निगाहें नगर पालिका में आगे बनने वाले राजनीतिक समीकरणों और अध्यक्ष पद को लेकर होने वाली गतिविधियों पर रहेंगी।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
देवली नगर पालिका चुनाव: भाजपा 17, निर्दलीय 10 और कांग्रेस 8 वार्डों में विजयी










