देवली के राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर साहित्य परिषद और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूरनमल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के उद्भव, विकास एवं साहित्यिक परंपरा से परिचित कराते हुए हिंदी के प्रति गौरव और अभिरुचि की भावना विकसित करना रहा। इस दौरान सहायक आचार्य सत्यनारायण मीणा, सांवतराम बैरवा, रामप्रसाद चौधरी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं दिनेश मीणा ने हिंदी भाषा और साहित्य के विविध पक्षों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए काव्य-पाठ कार्यक्रम और हिंदी भाषा एवं साहित्य से संबंधित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया।
राजकीय महाविद्यालय में मनाया हिंदी दिवस










