पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में मेरे सपनों का भारत विकसित भारत विषय पर चित्र सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता व मेंटोर मेंटी गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी हरिप्रसाद मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन सदस्यीय चयन समिति द्वारा तीन श्रेष्ठ चित्रों का चयन कर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली को भिजवाए गए। कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि 28 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान को 2100, द्वितीय स्थान को 1100 व तृतीय स्थान को 500 नकद पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्तियों के संबंध में जानकारी प्रदान की। पीएम श्री योजना के अंतर्गत फाउंडेशन ऑफ साइंस द्वारा आयोजित ओलंपियाड की तैयारी हेतु विद्यार्थियों को वर्कबुक व प्रेप गाइड वितरित की गई।
चित्र सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन










