देवली के सीआईएसएफ कैम्पस स्थित अस्पताल में जिला कलेक्टर टीना डाबी ने विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कलेक्टर ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की। शिविर में 50 से अधिक सीआईएसएफ के जवानों व अधिकारियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर कलेक्टर के अतिरिक्त उपखंड अधिकारी देवली रूबी असांर, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी शैलेश चौधरी, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मनीष लोधी व सीआईएसएफ के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलेक्टर ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ, सीआईएसएफ जवानों ने किया रक्तदान










