देवली के समाजसेवी स्व. सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री जाट समाज विकास समिति देवली के तत्वावधान में 18 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
समिति के जितेंद्र चौधरी ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन केशव ब्लड बैंक के पास स्थित बिल्डिंग में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एकत्रित किया जाएगा तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। समिति की ओर से देवली एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिविर स्थल पर पहुंचकर रक्तदान करें और इस नेक कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।
स्व. सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 18 सितंबर को










