दशलक्षण महापर्व के चतुर्थ दिन श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर में उत्तम शौच धर्म कार्यक्रम धर्मप्रेमी बंधुओ द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि प्रातःकाल पुण्यार्जक परिवारों द्वारा मन्दिर में विराजित प्रतिमाओ का भक्तिभाव से अभिषेक व शांतिधारा की गई। तत्पश्चात कुण्डलपुर से आए पंडित ध्रुव के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी महानुभावों ने श्री सर्वतोभद्र महामंडल विधान की भक्तिभाव से संगीतमय पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं तथा पुरुषों ने भक्ति धुनों पर झूमते नाचते आनंदपूर्वक विधान किया। उसके उपरांत शाम को श्रेष्ठीजन के घर से संगीतमय महाआरती लाकर श्री जी की आरती की व शास्त्र सभा का आयोजन किया गया जिसमें पंडित द्वारा उत्तम आर्जव धर्म के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
जैन मंदिर में उत्तम शौच धर्म कार्यक्रम आयोजित










