Ajay AryaAjay Arya 28-Sep-2026
(158 View)

विद्यार्थियों का दल एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ रवाना

विद्यार्थियों का दल एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ रवाना

देवली उपखंड के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी के व्यावसायिक शिक्षा का दल सोमवार को प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के नेतृत्व में देवली के लिए रवाना हुआ। दल को नगर पालिका दूनी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्चना बलाई एवं उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जाट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को माला, साफा और शॉल पहनाकर स्वागत किया। व्यावसायिक शिक्षा के कौशल मित्र प्राध्यापक लादू लाल मीणा ने बताया कि विद्यालय में चल रहे व्यावसायिक ट्रेड आईटी और ब्यूटी के 80 छात्र-छात्राओं का दल देवली में सीआईएसएफ केंद्र व आईटीआई कॉलेज का भ्रमण भ्रमण करेगा। वहां राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान  में ब्यूटी एंड वैलनेस,कॉस्मेटिक ट्रेड,कंप्यूटर हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर,इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड,फीटर आदि के प्रशिक्षण को देखकर स्किल इंडिया के तहत स्वरोजगार से रूबरू होगा। इस अवसर पर समाजसेवी योगेंद्र बलाई, उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा, पीएम श्री प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नरुका, प्राध्यापक सीमा शेर, राजेश कुम्हार, गिरधारी लाल शर्मा, वोकेशनल एजुकेशन ट्रेनर पूजा सेन, मुरारी सैनी आदि उपस्थित रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel