राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में नमो सेवा – अनकही कहानियां नाटक का सफल मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाकर सामाजिक एवं समसामयिक घटनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने अभिनय, संवाद एवं मंच संचालन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने 2047 के विकसित भारत का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा, नाटक की प्रभारी अर्चना नागर एवं समस्त स्टाफ साथी उपस्थित रहे। साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंधेर के विद्यार्थी एवं स्टाफ भी एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय में नमो सेवा – अनकही कहानियां नाटक का मंचन










