देवली नगरपालिका चुनाव में हार के साथ ही 86 प्रत्याशियों को बड़ा झटका लगा है। कार्यालय सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगरपालिका चुनाव द्वारा जारी सूचना के अनुसार कल 165 प्रत्याशियों में से 86 प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त कर ली गई है। जारी आदेश के अनुसार राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 22 के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है। जिन प्रत्याशियों ने कुल वैध मतों के 1/6 से कम मत प्राप्त किए हैं और निर्वाचित नहीं हो सके हैं, उनकी जमानत राशि जब्त करने का प्रावधान है। नगरपालिका प्रशासन के अनुसार कुल 86 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है, जिसकी कुल राशि 1,05,000 रुपये बताई जा रही है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में प्रपत्र जारी कर दिया है।
जमानत जप्त होने वाले प्रत्याशियों की सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
https://www.facebook.com/share/p/1EzApAtdUZ/
नगरपालिका चुनाव: 86 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, 1,05,000 रुपये राशि जब्त










