देवली के राजकीय महाविद्यालय में नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. पूरण मल वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं संकाय सदस्यों ने नशा-मुक्त युवा, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की शपथ ली। सभी ने एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त युवा शक्ति के निर्माण हेतु समर्पित रहने तथा जीवन भर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम का नेतृत्व नोडल अधिकारी निकिता वर्मा ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मीणा तथा सदस्य राम प्रसाद चौधरी का सक्रिय सहयोग रहा।
राजकीय महाविद्यालय में नशा-मुक्त भारत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित










