राजकीय महाविद्यालय देवली में भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया है।
प्राचार्य ने बताया कि बी.ए. तृतीय वर्ष (सेमेस्टर- VI) की प्रायोगिक परीक्षा 3 अक्टूबर को, बी.ए. प्रथम वर्ष (सेमेस्टर- II) की 7 अक्टूबर को तथा बी.ए. द्वितीय वर्ष (सेमेस्टर- IV) की परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से शुरू होंगी। प्राचार्य ने बताया कि सभी बैच की परीक्षा एक साथ होगी। विस्तृत जानकारी और बैच नंबर महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल एवं अन्य डिजिटल सामग्री ले जाना वर्जित रहेगा।
भूगोल प्रायोगिक परीक्षा की तिथि घोषित, 3 अक्टूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं










