देवली उपखंड के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं विश्व में भारत का नेतृत्व पर एक लघु नाटक का मंचन किया।
पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि अभियान में 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत/राजस्थान विषय पर भाषण, निबंध, आशु भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग, रंगोली, कहानी पढ़ो, कक्षा कक्ष स्वच्छता, कार्यालय स्वच्छता, सामुदायिक जागरूकता आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर ख्वासपुरा प्रधानाचार्य अनुराधा कलवार, उपप्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा समेत विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में हुआ नमो सेवा गाथा नाटक का मंचन










