Ajay AryaAjay Arya 01-Oct-2026
(131 View)

केन्द्रीय विद्यालय में इनोवेशन विद रोबोटिक्स पर कार्यशाला आयोजित 

केन्द्रीय विद्यालय में इनोवेशन विद रोबोटिक्स पर कार्यशाला आयोजित 

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय देवली में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और रोबोटिक्स से जोड़ने के लिए इनोवेशन विद रोबोटिक्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक और रचनात्मक सोच विकसित करना था।
कार्यशाला में विशेषज्ञ मेंटर्स सुमिल शर्मा और मयंक कौशिक ने छात्रों को रोबोटिक्स की मूल अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाया। प्रायोगिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीक का उपयोग कर स्वयं कुछ नया बनाने के लिए प्रेरित किया गया। मेंटर्स ने बताया कि नवाचार केवल नई तकनीक बनाना नहीं, बल्कि समस्या का रचनात्मक समाधान खोजना भी है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मण कुमार शर्मा, विश्वास सिंह और स्वाति श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्राचार्य नवरतन मित्तल ने कहा कि वर्तमान युग में विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ प्रयोग, नवाचार और तकनीकी कौशल से जोड़ना जरूरी है। यह कार्यशाला छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel