अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी टोंक तथा राजस्थान ललित कला अकादमी जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक 20 वे अंतरराष्ट्रीय कलापर्व क्रेयान्स का आयोजन टोंक में किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. हनुमान सिंह राजावत ने बताया कि 2 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे क्रेयॉन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रूस एवं नेपाल सहित भारत देश के विभिन्न राज्यों से पधारे हुए कलाकार भाग लेंगे तथा अपनी कला का जलवा दिखाएंगे। कार्यक्रम के सचिव पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम में चित्रकला, मूर्तिकला एवं विभिन्न कल विधाओं में अपनी उत्कृष्ट कला प्रदर्शन करने पर विभिन्न श्रेणियां में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान की जाएंगे। कार्यक्रम के सफल एवं उत्कृष्ट आयोजन के लिए कला पर्व समिति के सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
कला पर्व का आगाज 2 अक्टूबर को, देश विदेश के कलाकार लेंगे भाग










