श्री अग्रवाल पंचायत संस्था देवली के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य पर विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
कवि सम्मेलन 5 अक्टूबर सोमवार को रात्रि 8 बजे से छतरी चौराहा देवली में आयोजित होगा, जिसमें आप सभी नगरवासी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में देश के नामचीन कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। आमंत्रित कवियों में संयोजक बाबू बंजारा (बारां), अशोक चारण (जयपुर), पार्थ नवीन (प्रतापगढ़), सुमित्रा सरल (रतलाम), रोहित सुनाट (इंदौर) और भूपेंद्र राठौर (कोटा) शामिल हैं। हास्य, श्रृंगार और वीर रस के इन कवियों की प्रस्तुति देर रात तक चलेगी। अग्रवाल पंचायत ने सभी समाज बंधुओं और नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव पर देवली में विशाल कवि सम्मेलन 5 अक्टूबर को










