Ajay AryaAjay Arya 01-Oct-2026
(100 View)

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : वृद्ध महिला का सम्मान किया

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : वृद्ध महिला का सम्मान किया

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर भाग 81 में वृद्धजन दीपा देवी पत्नी मुरलीधर शर्मा को भाग के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय धांधोली के बीएलओ जगदीश लाल गुर्जर द्वारा माला पहन कर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की अध्यापिकाएं सुरेंद्र बाला मीणा एवं अजराबानो तथा परिवार के सदस्य मंजूलता शर्मा एवं रामघनी व ग्रामीण महिलाएं बरदी देवी तथा विद्यालय के छात्र छात्राए उपस्थित थे। इस अवसर पर बीएलओ ने बताया कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक है, उनका सम्मान हमारा धर्म है। वृद्ध जनों का सम्मान समाज का गौरव है अतः हमें वृद्ध जनों का सम्मान करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel