Ajay AryaAjay Arya 15-Oct-2026
(154 View)

नवरात्रि के मौके पर राजकीय विद्यालय में हुआ कन्या पूजन

नवरात्रि के मौके पर राजकीय विद्यालय में हुआ कन्या पूजन

देवली उपखंड की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा में गुरुवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भगवान शर्मा एवं समस्त स्टाफ साथियों ने कन्याओं का पूजन कर भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं नारी सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कन्या पूजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं के सम्मान, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों, संस्कारों तथा बालिका सम्मान की भावना विकसित करना रहा। इस उपलक्ष में रिसोर्स पर्सन सुनिल कुमार जैन के द्वारा समस्त विद्यार्थियों को मिठाई वितरित कराई गई।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel