देवली उपखंड के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में गुरुवार को एपीजे अब्दुल कलाम जयंती के अवसर पर छात्राओं का आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
आत्मरक्षा कार्यक्रम प्रभारी रेखा मीणा ने बताया कि प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में यह शिविर राजस्थान पुलिस देवली के कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। राजस्थान पुलिस के कालिका यूनिट की हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा एवं बालिका सम्मान के लिए यह यूनिट निरंतर कार्यरत है। आगामी 10 दिवस में पीएम श्री विद्यालय की कक्षा 6 से 12 की छात्राओं को कैंप के माध्यम से आत्मरक्षा के गुरु सिखाए जाएंगे साथ ही साइबर क्राइम, और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के उपाय व जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशिक्षक कांस्टेबल सुनीता एवं शकुंतला, उपप्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा, सीमा शेर,पीएम श्री प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नरुका आदि उपस्थित थे।
बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट देगी प्रशिक्षण










