देवली उपखंड के 33/11 केवी नासिरदा जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु जीएसएस से जुड़े सभी फीडरो की विद्युत सप्लाई 16 एवं 17 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से 12:00 बजे तक बंद रहेगी।
जयपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि जीएसएस से जुड़े डाबर, मालेडा, थावला, रामथला, नासिरदा, बीज़वाड़, मानपुरा, हिसामपुर, रतनपुरा एवं आसपास के क्षेत्र की विद्युत सप्लाई 16 एवं 17 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से 12:00 बजे तक बंद रहेगी।
मेंटेनेंस के चलते 2 दिन रहेगी विद्युत सप्लाई बंद










