Ajay AryaAjay Arya 15-Oct-2026
(147 View)

राजकीय विद्यालय में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने गतिविधियों से सीखा

राजकीय विद्यालय में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने गतिविधियों से सीखा

देवली उपखंड के पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक  विद्यालय सारदडा में गुरुवार को ईसीसीई बाल मेले का आयोजन हुआ।
मेले में बाल वाटिका और प्राथमिक स्तर के बच्चों ने गतिविधियों में भाग लिया। मेले में 12 से 14 स्टॉल लगाए गए। यहां बच्चों के संवेगात्मक, संज्ञानात्मक, भाषा, सृजनात्मक, शारीरिक, बौद्धिक विकास से जुड़ी गतिविधियां कराई गईं। सभी गतिविधियां करके सीखने की अवधारणा पर आधारित रहीं। मेले में अभिभावकों ने भी भागीदारी निभाई। मेले का मुख्य आकर्षण आउटडोर गतिविधियां रहीं। इनमें गिलास दौड़, कठपुतली नृत्य, पेपर डांस, संतुलन बनाने जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रही। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बाल वाटिका के गर्वित गुर्जर, वंश बैरवा, उषा धाकड़, वीरेन गुर्जर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सोहन बरवड ने बताया कि इस मौके पर संस्था प्रधान राजेश मीणा, मनोज केवट, पारस गुर्जर, गोपाल लाल गुर्जर, सोहन बरवड, मुकेश बैरवा, गिरिजा धाकड  उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel