राजकीय महाविद्यालय देवली के छात्र अंकित वैष्णव ने 39वीं इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया है।
अजमेर में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंकित ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल है। प्राचार्य डॉ. पूरन मल वर्मा एवं खेल प्रभारी राज कुमार सैनी के निर्देशन में छात्र ने यह सफलता अर्जित की। प्राचार्य एवं खेल प्रभारी ने छात्र अंकित वैष्णव की इस शानदार सफलता पर उन्हें ढेरों बधाइयां दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे होनहार छात्र महाविद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
राजकीय महाविद्यालय के छात्र अंकित वैष्णव ने जीता रजत पदक, कॉलेज का नाम किया रोशन










