Ajay AryaAjay Arya 16-Oct-2026
(137 View)

नवरात्रि पर सखी सहेली शाखा ने 101 बच्चों को कराया कन्या भोज

नवरात्रि पर सखी सहेली शाखा ने 101 बच्चों को कराया कन्या भोज

नवरात्रि के पावन पर्व पर सखी सहेली शाखा देवली द्वारा आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 101 बच्चों को भोजन कराया गया तथा फल और उपहार वितरित किए गए। 
कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक नवरात्रि में कन्या भोज का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी यह सेवा कार्य श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नवरात्रि पर्व का महत्व समझाया गया। उन्हें बताया गया कि नवरात्रि में कन्याओं को माता रानी का स्वरूप तथा बालकों को भैरव स्वरूप मानकर उनकी पूजा एवं सेवा की जाती है। यह पर्व हमें श्रद्धा, भक्ति, सेवा और अच्छे संस्कारों की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कई सदस्य उपस्थित रहीं।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel