देवली में 33 /11 केवी देवली गाँव फीडर पर आवश्यक कार्य हेतु सबस्टेशन के अधीनस्थ सभी क्षेत्र की विद्युत सप्लाई 17 अक्टूबर को बंद रहेगी।
जयपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि सबस्टेशन के अधीनस्थ क्षेत्र देवलीगाव, कासिर, देवपुरा एवं आसपास के क्षेत्र की विद्युत सप्लाई प्रातः 8:30 बजे से 1:00 बजे तक बंद रहेगी।
देवली में 11 केवी द्वितीय फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु फीडर से जुड़े सभी क्षेत्र की विद्युत सप्लाई 17 एवं 18 अक्टूबर को बंद रहेगी। जयपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि पटेल नगर कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, सीआईएसएफ लिंक रोड, चर्च रोड, भिश्ती मोहल्ला, नगर पालिका के सामने, बस स्टेंड, साकेत कॉलोनी, राधा कृष्ण रेसीडेंसी एवं आसपास के क्षेत्र की प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
मेंटेनेंस के चलते 17 अक्टूबर को रहेगी विद्युत सप्लाई बंद










