देवली उपखंड के शहीद सैनिक मोतीलाल मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोल्याडा में सरस्वती मंदिर की स्थापना एवं विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक जवाहरलाल कुमावत ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय में सरस्वती की प्रतिमा एवं मंदिर भेंट किया जिसे विद्यालय परिसर में पूरे विधि विधान से स्थापित करवा कर उसका लोकार्पण करवाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन भी किया गया। इससे पूर्व आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में विद्यालय परिवार ने प्रशस्ति पत्र, धर्म ग्रंथ, स्मृति चिन्ह भेंट किया। सेवानिवृत्त शिक्षक व परिवारजनों का साफा, माला पहना कर अभिनंदन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में एसडीएमसी सदस्य, ग्रामवासी, पीईईओ विद्यालय के सभी शिक्षक एवं पूर्व छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गिरिराज जोशी ने किया।
सेवानिवृत्ति पीटीआई ने सरस्वती मंदिर भेंट कर बच्चों के लिए किया कृष्ण भोग का आयोजन










