Ajay AryaAjay Arya 02-Nov-2026
(209 View)

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

देवली उपखंड में आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में सोमवार को देवली थाना प्रभारी प्रीति रत्नू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया। 
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सरोली, पनवाड़, चाँदली सहित कई संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने आमजन से अपील की कि वे बिना किसी डर या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। साथ ही चेतावनी दी कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि चुनाव तक नियमित गश्त और निगरानी जारी रहेगी ताकि हर मतदाता निर्भय होकर मतदान कर सके।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel