Ajay AryaAjay Arya 05-Nov-2026
(248 View)

देवली उपखंड की ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

देवली उपखंड की ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

देवली उपखंड की 48 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को सरपंच एवं वार्ड पंच के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार उपखंड में शाम 6:00 बजे तक कुल 76.58 प्रतिशत मतदान रहा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं सहित युवा मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस जाब्ता तैनात रहा और अधिकारियों ने लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। सरपंच पद के लिए कई पंचायतों में रोचक मुकाबला देखने को मिला। ग्रामीणों ने विकास, पानी, सड़क और स्वच्छता जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान किया। चुनाव संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। अब सभी की निगाहें मतगणना और परिणामों पर टिकी हैं। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel