देवली में श्री गुरुनानक देव जी की जयंती के उपलक्ष में गुरुनानक नाम लेवा संगत द्वारा 13 नवंबर से प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।
संगत की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे गुरुद्वारा साहब से शुरू होगी। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मोहल्लों व मुख्य मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहब पहुंचेगी। इस दौरान श्रद्धालु शब्द-कीर्तन व गुरुनानक देव जी के जयकारों के साथ प्रभात फेरी में शामिल होंगे। संगत ने सभी श्रद्धालुओं से प्रभात फेरी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
गुरुनानक जयंती के उपलक्ष में 13 नवंबर से निकलेगी प्रभात फेरी










