Ajay AryaAjay Arya 09-Nov-2026
(127 View)

जैन मंदिर में महावीर स्वामी के निर्वान कल्याणक दिवस पर निर्वाण लाडू चढ़ाया 

जैन मंदिर में महावीर स्वामी के निर्वान कल्याणक दिवस पर निर्वाण लाडू चढ़ाया 

देवली में भगवान महावीर स्वामी के निर्वान कल्याणक दिवस पर महावीर जैन मंदिर में मुनि वैराग्य सागर महाराज एवं मुनि सुप्रभ सागर महाराज के पावन सान्निध्य में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। 
सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि सुप्रभसागर ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने आज अपने अन्तिम लक्ष्य को प्राप्त कर अव्याबाध सुख को प्राप्त कर लिया। भगवान हमारे लिए भी उस सिद्धि की प्राप्ति के लिए मार्ग बता कर गए। भगवान संसार से कर्मों को नष्टकर स्वतंत्र हो गए, उसी प्रकार हम भी आज चातुर्मास के बन्धन से स्वतंत्र हो गए है। महावीर स्वामी ने सभी को जियो और जीने दो का संदेश दिया। मुनि वैराग्यसागर महाराज ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर ने पुरुरवा भील की पर्याय में थोडा सा नियम लिया और जीवन में उत्थान को प्राप्त किया। अन्त में अपनी अति आत्म तत्त्व की सिद्धि कर ली। उन्होंने सभी को वर्तमान में जिओ ओर जीने का उपदेश दिया और प्राप्त वस्तु को पर्याप्त मान कर चलो तो सुख की प्राप्ति होगी। निर्वाण महोत्सव के बाद चातुर्मास में स्थापित चातुर्मास कलश को स्थापित करने वाले परिवारों को महाराज द्वारा मंत्रित कर सौंपा गया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel