Ajay AryaAjay Arya 10-Nov-2026
(155 View)

शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रही गोवर्धन पूजा की धूम

शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रही गोवर्धन पूजा की धूम

दीपावली महापर्व के पावन अवसर पर शहर सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में गोवर्धन पूजा का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। 
इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। घर-आंगन से लेकर मंदिरों तक विशेष धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मंगलवार को सुबह से ही त्योहार को लेकर भारी उत्साह देखा गया। महिलाओं ने पारंपरिक पोशाकों में सज-धजकर विधि-विधान से गोवर्धन जी की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने भगवान गोवर्धन को अन्न, फल और मिठाइयों का भोग लगाया। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाए और गोवर्धन जी की परिक्रमा कर देश, प्रदेश तथा अपने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अमन-चैन की मंगल कामना की। ग्रामीण क्षेत्रों में गाय-बैलों सहित पशुधन को विशेष रूप से सजाया गया और उनकी पूजा की गई। बुजुर्गों ने बताया कि यह पर्व हमें प्रकृति और पशुधन के संरक्षण का संदेश देता है, जिसका निर्वहन आज भी पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel